फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बरेली के बहेड़ी में उफनाई किच्छा नदी, मीरगंज में भी बाढ़ का खतरा

तीन दिन तक लगातार हुई बारिश से नदियां उफना गई हैं। बरेली जिले के मीरगंज और बहेड़ी में शनिवार को रामगंगा, बहगुल व किच्छा आदि नदियां उफान पर रहीं। इससे कई इलाके बाढ़ की चपेट में आ गए। उत्तराखंड के गोला बैराज से पानी छोड़े जाने से किच्छा नदी में बाढ़ आ गई। इससे बहेड़ी तहसील के गांव रतनपुर नौडांडी, रजपुरा, रिछोली, सुकटिया, हरहरपुर, फाजलपुर, चाचेट,मौलाना फॉर्म, भाटिया फॉर्म, मुड़िया मुकरमपुर समेत दर्जनों गांव बाढ़ की चपेट में आ गए। मीरगंज क्षेत्र की रामगंगा, भाखड़ा, पीलाखार, बहगुल और कुल्ली नदी में लगातार जलस्तर बढ़ रहा है। जगह-जगह कटान भी हो रहा है, जिससे किसानों की फसलें नदियों में समा रही हैं। तहसील के अफसरों ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर हालात का जायजा लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें