बरेली के आंवला क्षेत्र में गांव पनवड़िया के समीप बदायूं मार्ग किनारे नाले में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक नौ से लापता था। उसकी पत्नी ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बृहस्पतिवार को सुबह करीब आठ बजे सड़क से गुजर रहे ग्रामीणों ने शव को नाले में पड़ा देखा तो वह सन्न रह गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। मृतक के परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। सीओ आंवला नितिन कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है, विवेचना में सच्चाई सामने लाई जाएगी। जल्द खुलासा किया जाएगा।