बरेली के नवाबगंज क्षेत्र के अधकटा नजराना गांव में अटल आवासीय विद्यालय बनकर तैयार हो गया है। 25 मार्च को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसका उद्घाटन कर सकते हैं। बृहस्पतिवार को श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर और प्रमुख सचिव डॉ. एमकेएस सुंदरम ने विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान छात्रावास, सभागार, भोजनालय के साथ छात्र-छात्राओं की हो रही काउंसलिंग भी देखकर उनसे जानकारी की। इस मौके पर कमिश्नर सौम्या अग्रवाल, डीएम रविंद्र कुमार, एसडीएम अजय कुमार उपाध्याय, विधायक डॉक्टर एमपी आर्य आदि लोग मौजूद रहे।