फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : वास्केटबॉल व फुटबॉल की टीम चयनित, बरेली के स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुए ट्रायल

बरेली के स्पोर्ट्स स्टेडियम में ट्रायल के बाद बुधवार को वास्केटबॉल व फुटबॉल की जिला स्तरीय टीम चयनित की गई। 13 से 16 फरवरी तक आगरा में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालिका वास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए आयोजित हुए जिला स्तरीय चयन ट्रायल्स में 19 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। जिले की टीम में कियारा भदौरिया, नीतिश्री पाठक, विधि शर्मा, स्तुति बंसल, दीक्षा मौर्या, आध्या, शिवी, आयुषी, गुनगुन, परी, दीक्षा गंगवार, रागिनी गंगवार का चयन किया गया। 21 से 28 फरवरी तक बस्ती में होने वाली प्रदेश स्तरीय पंडित दीनदयाल सीनियर महिला फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन ट्रायल्स में 10 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। जिले की टीम में अंशिका, तैय्यवा, रोशनी राजपूत, फलक, आशी राजपूत, अंशिका, ईशा राजपूत, पायल, किरन, कसक यादव का चयन हुआ। इस अवसर पर आशु भारती, मून रॉबिंसन, सोनू श्रोतिया, डेविड, राजेश, सुमित चौरसिया आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें