बरेली में आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा के खास गुर्गे और पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष नदीम खान को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पुलिस से छीना गया वायरलेस हैंडसेट बरामद किया गया। कुल 29 आरोपी गिरफ्तार कर चालान किया गया। एसएसपी ने सोमवार को पत्रकार वार्ता में दो थानों की कार्रवाई की जानकारी दी। जब आरोपी पुलिस लाइन लाए गए तो हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाते नजर आए। माफी मांगी, कहा कि भविष्य में इस तरह की गलती कभी नहीं करेंगे।