बरेली-दिल्ली पैसेंजर के कोच में रविवार रात अग्निशमन सिलिंडर लीक होने के कारण भगदड़ मच गई। ट्रेन से कूदने के दौरान कई यात्री चोटिल हो गए। हालांकि, स्टेशन के नजदीक होने की वजह से ट्रेन की रफ्तार कम थी। लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकी। बाद में जब यात्रियों को पता लगा कि कोच में अग्निशमन सिलिंडर लीक हुआ है तब स्थिति सामान्य हुई। घटना चंदौसी-मुरादाबाद रेलखंड के गुमथल स्टेशन की है। स्टेशन अधीक्षक भानु प्रताप सिंह ने बताया कि अग्निशमन सिलिंडर लीक क्यों हुआ इसकी जांच कराई जा रही है।