फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बरेली में दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या करने का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

मुकेश कुमार Updated Tue, 18 Mar 2025 05:07 PM IST

बरेली के फरीदपुर में 11 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म व हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी कहीं भागने की फिराक में था। पुलिस ने मंगलवार सुबह गौसगंज पुलिया के पास उसे घेर लिया। इस पर आरोपी ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया। उसके पैर में गोली लगी है। घायल को पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार कराया गया। एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने बताया कि आरोपी का नाम रघुवीर है। आरोपी घटना में प्रयुक्त दुपट्टा बरामद हुआ है, जिससे बच्ची का गला दबाया गया था।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें