बरेली बवाल के एक और आरोपी ताजिम को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। राधा माधव स्कूल के पास मंगलवार को हुई मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी है। पुलिस के मुताबिक आरोपी 26 सितंबर को बवाल के दौरान भीड़ में मौजूद था। उसने पुलिस टीम पर फायर किया था। उससे तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि थाना बारादरी के काजी टोला निवासी ताजिम पूर्व में गोकशी एवं गैंगस्टर के मामलों में जेल जा चुका है। इसी ने श्यामगंज पुल के पास पुलिस पर फायर किया था।