फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुहेलखंड विश्वविद्यालय: बीटेक के छात्रों ने बनाई रोबो कार, टेक एक्सपो में प्रस्तुत किया मॉडल

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 05 Apr 2026 12:33 PM IST

बरेली के महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय (एमजेपीआरयू) में आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम ऑरा 2026 टेक एक्सपो में बीटेक इलेक्ट्रॉनिक कम्युनिकेशन के प्रथम वर्ष के छात्रों ने स्मार्ट वेयरहाउस मैनेजमेंट सिस्टम का रोबो कार का मॉडल प्रस्तुत किया है। इस रोबो कार में विभिन्न सेंसर का इस्तेमाल किया गया। इसे सामान को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने के लिए तैयार किया गया है। टीम के छात्र संदीप मौर्य ने बताया कि ये मॉडल बनाने के लिए एआई की सहायता ली लेकिन अधिकांश सहयोग टीम के सदस्यों का रहा है। 

इसके अलावा फार्मेसी विभाग छात्रों ने अपने लैब में तैयार प्राकृतिक तेल स्प्रे प्रदर्शित किए। छात्रों ने बताया कि हम तेल को घर पर भी तैयार कर सकते हैं। टेक एक्सपो में छात्रों ने स्मार्ट डस्टबिन का प्रोटोटाइप तैयार किया, जिसमें गीले सूखे और प्राकृतिक कचरे का प्रबंधन इंडस्ट्री में किया जा सके। बीटेक के छात्रों ने इंटेलिजेंट क्राउड मॉनिटरिंग एंड इमरजेंसी मैनेजमेंट सिस्टम का अनोखा मॉडल तैयार किया। इस मॉडल के टीम लीडर प्रखर ने बताया कि बढ़ती भगदड़ की घटनाओं की रोकथाम में कामगार साबित होगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें