बरेली के जिला अस्पताल में बच्चा चोरी के मामले में पुलिस ने छानबीन की। दरअसल अस्पताल में एक महिला पर लोगों को बच्चा चोर होने का शक हुआ। लोगों ने इस महिला को पकड़ लिया और पुलिस को मामले की इत्तला दे दी। लेकिन ये महिला खुद को एक मरीज का तीमारदार बता रही थी। इस पूरे वाकये के दौरान अस्पताल में हंगामा मचा रहा।