फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सिधियावां गांव में कुत्तों का खौफ: बुजुर्ग की मौत से दहशत, बच्चे घरों में कैद

सुबेहा थाना क्षेत्र के सिधियावां गांव में रविवार को आवारा कुत्तों के हमले में 70 वर्षीय दयाराम की मौत ने पूरे गांव को सहमा दिया है। लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। अमर उजाला टीम मंगलवार को जब गांव पहुंची तो हर चेहरे पर खौफ साफ नजर आया। लोग झुंड बनाकर इस हादसे पर चर्चा कर रहे थे। मृतक के पुत्र निर्मल ने आंखों में आंसू भरते हुए कहा, पिता को कुत्ते झुंड में घेरकर नोचने लगे और सड़क तक घसीट ले गए। किसी तरह छुड़ाया तो हालत गंभीर थी। हम उन्हें लेकर पड़ोसी जिले अमेठी के शुक्ल बाजार सीएचसी गए। मगर वहां से रेफर किया गया। आखिरकार लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। अब पूरा गांव दहशत में है। लोग अपने छोटे बच्चों को घर से बाहर निकलने ही नहीं दे रहे। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि आवारा कुत्तों के आतंक पर तत्काल रोक लगाई जाए वरना कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें