फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video : बाराबंकी में हाईवे पर डीसीएम, कार, एसयूवी और कंटेनर की टक्कर, लगा जाम

लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर सोमवार को बड़ा हादसा टल गया। कस्बे के सुबेहा कट के पास एक वाहन के अचानक मुड़कर दूसरी दिशा में जाने से लखनऊ की ओर से आ रही डीसीएम, कार, एसयूवी और कंटेनर आपस में टकरा गए। हादसे की तीव्रता इतनी थी कि एसयूवी कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई। दुर्घटना के बाद हाईवे पर करीब आधे घंटे तक यातायात ठप रहा और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया और यातायात को सामान्य कराया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा एक वाहन चालक के अचानक दिशा बदलने के कारण हुआ, जिससे पीछे से आ रहे वाहन एक के बाद एक भिड़ गए। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें