फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बबलू के परिवार से मिले मंत्री अनिल राजभर आर्थिक मदद व बच्चों की पढ़ाई का दिया भरोसा

Ishwar Ashish Bhartiya Updated Mon, 30 Mar 2026 07:54 PM IST

टिकैतनगर (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र में शनिवार को दिनदहाड़े आइसक्रीम विक्रेता बबलू की गला काटकर हत्या के मामले में सोमवार को प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवायोजन कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर मृतक बबलू राजभर के घर पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाते हुए घटना पर गहरा दुख जताया। मंत्री ने मृतक की पत्नी चंदमुनी से बातचीत कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और आश्वासन दिया कि दोषी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि इस जघन्य वारदात में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और पुलिस को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान मंत्री ने पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता दिलाने का भरोसा दिया। साथ ही मृतक के मासूम बच्चों वंदना और छोटू की शिक्षा की पूरी जिम्मेदारी उठाने का आश्वासन भी दिया, ताकि उनके भविष्य पर कोई असर न पड़े। उन्होंने कहा कि सरकार हर कदम पर परिवार के साथ खड़ी है और जरूरत पड़ने पर हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी। मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें