फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: किसान का बेटा पहले ही प्रयास में बना जिला विपणन अधिकारी

रामनगर (बाराबंकी)। रामनगर क्षेत्र के सरसवां निवासी खेती-किसानी करने वाले योगेंद्र सिंह के बेटे सत्येंद्र प्रताप सिंह उर्फ विपुल ने यूपीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अब किसान का बेटा जिला खाद्य विपणन अधिकारी की कुर्सी संभालेगा। विपुल ने कड़ी मेहनत और लगन के बाद यह कामयाबी हासिल की है। पिता योगेंद्र सिंह पेशे से किसान हैं, जबकि मां रमा सिंह गृहिणी हैं। सत्येंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पहले प्रयास में उन्हें यह सफलता मिली है। रविवार देर रात यूपीएससी का परीक्षा परिणाम देखकर खुशी से पूरा परिवार झूम उठा। जिला खाद्य विपणन अधिकारी बनने वाले सत्येंद्र के बड़े भाई अपुल सिंह चुनाव आयोग में कनिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत हैं, जबकि भाभी उमा सिंह यूपी पुलिस में कांस्टेबल हैं। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा सूरतगंज के बीआरजी पब्लिक इंटर कॉलेज से की। ग्रेजुएशन रामनगर पीजी कॉलेज से किया है। सत्येंद्र ने बताया कि माता-पिता के साथ गुरुजनों के मार्गदर्शन एवं स्नेह का यह प्रतिफल परिणाम है। भतीजे की इस सफलता के बाद लोगों ने दिनेश कौशलेंन्द्र प्रताप सिंह झब्बू व नरपत सिंह को फोन कर बधाई दी। बड़े भाई की सफलता से शैलेंद्र कौशलेंद्र प्रताप सिंह मोना भी खुशी से झूम उठे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें