बबेरू क्षेत्र के साथी गांव में एक माह से फुंका ट्रांसफार्मर न बदलने से बत्ती नहीं आ रही है। जेई और लाइनमैन ट्रांसफार्मर के एवज में मनमाना सुविधा शुल्क मांग रहे हैं। इस बात से गुस्साए ग्रामीणों ने शनिवार सुबह 10 बजे बबेरू-औगासी हाईवे पर जाम लगाकर नारेबाजी करने लगे। डेढ़ घंटे में दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गईं। जानकारी मिलते ही नायब तहसीलदार और कोतवाल मौके पर पहुंचे और आक्रोशित ग्रामीणों को समझाया। एसडीओ के 24 घंटे के अंदर नया ट्रांसफार्मर लगाने के आश्वासन पर जाम खुला। इस दौरान तीन घंटे जाम से चिलचिलाती धूप में वाहनों में फंसे लोग परेशान रहे।