फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केन नदी में मिला युवक का शव, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया

नगर कोतवाली क्षेत्र के पल्हरी गांव निवासी कृपांशु (24) का शव शनिवार की सुबह केन नदी में मिला। उसकी बाइक पुल पर खड़ी मिली। परिजनों का आरोप है कि हत्या कर शव नदी में फेंका गया है, जबकि प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक ने पुल से छलांग लगाकर खुदकुशी की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शुक्रवार की रात तकरीबन साढ़े 10 बजे एक युवक को कुछ लोगों ने मटौंध थाना क्षेत्र के भूरागढ़ इलाके में पुल से केन नदी में छलांग लगाते देखा। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सुबह पुलिस ने युवक का शव नदी से बाहर निकाला। युवक की बाइक के नंबर के आधार पर पुलिस ने परिजनों का पता लगाया और घटना की सूचना दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें