शहर कोतवाली पुलिस ने अंतरजनपदी वाहन चोर गिरोह के वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी की बाइक व इंजन के पार्ट्स बरामद किए गए हैं। शहर कोतवाली पुलिस ने शनिवार की रात तिंदवारा नहर के पास से तिंदवारा गांव निवासी सतीश उर्फ लक्की को गिरफ्तार किया है। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर मेडिकल कॉलेज परिसर से दो बाइकें चुराईं थीं। बाइक चोरी के गिरोह के तीन बदमाशों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपी के पास से एक इंजन, एक आयल व्हील टायर आदि बरामद किए गए हैं।