बांदा की कालिंजर पुलिस और एसओजी ने अंतरराज्यीय ईरानी गैंग के सदस्य खानू हुसैन को गिरफ्तार कर 9 लाख रुपये के चोरी के आभूषण बरामद किए हैं। आरोपी ने जनवरी में एक सर्राफा दुकान से टप्पेबाजी की थी और जेवर मंदिर के पीछे जमीन में छिपा दिए थे। पुलिस सीसीटीवी और ऑपरेशन त्रिनेत्र की मदद से गैंग के अन्य फरार सदस्यों की तलाश कर रही है।