फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा में सराफ पिता-पुत्र को गोली मारकर लूटने वाला आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

एक माह पहले गिरवां के बछेही मोड़ पर फेरी लगाकर लौट रहे सराफा व्यापारी पिता-पुत्र को गोली मारकर लूटने वाले एक बदमाश को पुलिस ने मकरी गांव के पास मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान बदमाश के पैर में गोली लगने से वह पकड़ा गया। उसका साथी अंधेरा का फायदा उठाकर भाग निकला। पकड़े गए अपराधी के खिलाफ नरैनी और गिरवां थाने में गिरोह बंद अधिनियम समेत 12 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने बताया कि गिरवां थाना क्षेत्र के तेंदुही गांव के रहने वाले मिथलेश सोनी अपने पुत्र पंकज सोनी के साथ गांव-गांव सोने-चांदी के जेवरातों की फेरी लगाते हैं। 12 अप्रैल को बाइक से घर जा रहे थे। बछेही मोड़ पर बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रोककर जेवरातों से भरा बैग छीन लिया था। बदमाशों ने व्यापारी पिता-पुत्र के विरोध करने पर तमंचे से फायर भी किया था। दसमें पंकज सोनी गोली लगने से घायल हो गए थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें