अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित पुलिस पाठशाला में छात्राओं ने खुलकर अपनी बात रखी। पुलिस उपाधीक्षक तुलसीपुर बृजनंदन राय ने पुलिसिंग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सवालों का जवाब भी दिया। उत्कृष्ट सवाल पूछने वाली पांच छात्राओं को सम्मानित किया गया। बेटियों ने हुंकार भरी कि अब सहेंगी नहीं और मुखर होकर मुकाबला करेंगी।