फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: बलरामपुर में सफलता के लिए लक्ष्य निर्धारण के साथ समय प्रबंधन जरूरी

अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से शुक्रवार को डायट स्थित अभ्युदय कोचिंग संस्थान में संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों को कॅरिअर निर्माण, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और रोजगार के अवसरों के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों के सवालों का जवाब देकर उन्हें सफलता के लिए सही दिशा में प्रयास करने का सुझाव दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला सेवा योजन अधिकारी नीता गुप्ता, एमएलके महाविद्यालय के प्रवक्ता शिवानंद पांडेय एवं अभ्युदय कोचिंग के जिला समन्वयक सचिन सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को यूपीएससी, बैंकिंग, नीट, टीईटी, टीजीटी और पीजीटी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के बारे में बताया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को सेवा योजन विभाग की कार्यप्रणाली और सेवा योजन पोर्टल पर पंजीकरण की प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी गई। इस अवसर पर अभ्युदय कोचिंग के शिक्षक मनोज कुमार सहित तमाम विद्यार्थी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें