उपजिलाधिकारी अभय सिंह ने बताया कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 3 नवंबर तक तैयारी, प्रशिक्षण एवं गणना पत्रों का मुद्रण पूरा कर लिया जाएगा। 4 नवंबर से 4 दिसंबर तक बीएलओ घर-घर जाकर गणना प्रपत्र उपलब्ध कराएंगे। 9 दिसंबर से 8 जनवरी तक दावे एवं आपत्तियां ली जाएंगी, उनका निस्तारण 31 जनवरी तक होगा। 7 फरवरी को निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। एसडीएम ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की।