बलरामपुर में अवैध धर्मांतरण के सरगना छांगुर की जांच शनिवार को भी जारी रही। उतरौला कोतवाली पहुंची एटीएस ने टीम ने बैनामे के अभिलेख की जांच किया। बैनामे के लिए जिन लोगों के खातों में रुपए ट्रांजेक्शन हुआ था, उन चार लोगों को कोतवाली बुलाया गया। प्रभारी निरीक्षक कक्ष में सभी को बैठाकर पूछताछ किया। जमीन की मालियत कितनी थी, बाजार मूल्य क्या था और कितने रुपए किसके खाते में भेजे गए। इसकी पूरी छानबीन किया। करीब तीन बजे पहुंची एटीएस की टीम ने दो घंटे से अधिक समय तक जानकारी की। पूछताछ में जमीन का सौदा कराने में शामिल रहे लोगों के बारे में भी जानकारी की गई है। फिलहाल पूछताछ काफी गोपनीय तरीके से की गई है। पूछताछ में शामिल रहे मधुपुर के पूर्व प्रधान जुम्मन ने भी ज्यादा कुछ बताने से गुरेज किया। कहा कि जो सवाल हुए उसका जवाब दिया गया है। उन्होंने छांगुर को 28 बिस्वा जमीन बेची थी, उसी के बारे में जानकारी एटीएस ने हासिल की है।