फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : डीएम ने बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाकर अभियान का किया शुभारंभ

बलरामपुर में रविवार को जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने प्राथमिक विद्यालय बहादुरापुर में बच्चों को दवा पिलाकर पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया। डीएम ने छोटे बच्चों के साथ सेल्फी खिंचवाकर उपहार भी भेंट किए। लोगों से अपने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने के लिए प्रेरित किया। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने पोलियो बीमारी के बारे में जानकारी दी। दवा पिलवाने की अपील की। सीएमओ ने बताया कि शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने के लिए 1067 बूथ बनाए गए हैं। सभी बूथों पर तीन-तीन स्वास्थ्य कर्मियों की टीम लगाई गई है। रविवार को जो बच्चे पोलिया की दवा पीने से छूट जाएंगे, उन्हें दवा पिलाने के लिए नौ दिसंबर से डोर-टू-डोर अभियान शुरू किया जाएगा। छूटे हुए बच्चों को दवा पिलाने के लिए 630 टीमें लगाई गई हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें