फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलरामपुर में उपनिदेशक दीक्षा सचदेवा ने स्वास्थ्य सेवाओं की परखी हकीकत

Bhupendra Singh Updated Thu, 16 Apr 2026 03:47 PM IST

बलरामपुर में केंद्रीय स्वास्थ्य सूचना ब्यूरो की उपनिदेशक दीक्षा सचदेवा ने बृहस्पतिवार को जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। सबसे पहले उन्होंने श्रीदत्तगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। अस्पताल में ओपीडी, लैब और वार्ड में चिकित्सा संसाधनों को ब्यौरा जुटाया। इसके बाद जिला मेमोरियल अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंची। इमरजेंसी वार्ड में उपलब्ध संसाधनों के बारे में जानकारी ली। विभागीय अभिलेखों के रख रखाव और मृत्यु प्रमाण पत्र, स्वास्थ्य प्रमाण पत्र जारी करने और डाटा फीडिंग का ब्यौरा जुटाया। अप निदेशक ने बताया कि निरीक्षण संबंधित रिपोर्ट स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में प्रस्तुत करेंगी। निरीक्षण के समय सीएमएस डॉ. शारदा रंजन, चेस्ट फिजिशियन डॉ. गिरधर चौहान, डॉ. ऋषि श्रीवास्तव, डॉ. राजेश सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें