फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलरामपुर में परामर्शदाताओं ने कई परिवारों में कराया सुलह, बात बनी तो साथ चल पड़े परिवार

भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 18 May 2025 04:27 PM IST

बलरामपुर में रविवार को महिला थाने में पारिवारिक विवादों की सुनवाई कर परामर्शदाताओं ने सुलह-समझौता कराया। परामर्श मिला तो बिछड़े परिवार एक साथ चल पड़े। परामर्शदाता अरुण कुमार यादव, वंदना मिश्रा, देवतादीन दुबे, महिला थाना प्रभारी विनीता चतुर्वेदी, महिला कांस्टेबिल ज्योति व मनीषा वर्मा ने सुनवाई के दौरान पति-पत्नी को मिल-जुलकर एक साथ रहने के तरीके बताए। साथ ही पति-पत्नी को समझाया कि पारिवारिक तरक्की के लिए दोनों को एक साथ रहना चाहिए। बच्चों के भविष्य पर पारिवारिक विवाद का असर पड़ता है। अपर पुलिस अधीक्षक नम्रिता श्रीवास्तव ने सुझाव दिया कि जिन मामलों में समझौता नहीं हो सका है, उन्हें आगे भी सुना जाएगा। दोनों पक्षों को बुलाने के लिए संबंधित थानों को सूचना दी गई है। जिन मामलों में समझौता हुआ है, उनमें दोनों पक्षों की लिखापढ़ी करा ली गई है। प्रत्येक 15 दिन में महिला थाने से इनकी खैरियत जानी जाएगी। ताकि, दोबारा विवाद न होने पाए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें