बलरामपुर में उप निरीक्षक सीधी भर्ती की लिखित परीक्षा का दूसरा दिन रविवार को जिले के छह परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में अभ्यर्थी शामिल हुए। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक हुई। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक होगी। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को समय से पहले पहुंचने के निर्देश दिए गए थे। जिले में बीएवी इंटर कॉलेज भगवतीगंज, बलरामपुर बालिका इंटर कॉलेज, एमडीके गर्ल्स इंटर कॉलेज, एमएलके पीजी कॉलेज, एमएलके पीजी कॉलेज कॉमर्स ब्लॉक और एमपीपी इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। सभी केंद्रों पर प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की सघन तलाशी ली गई और किसी भी संदिग्ध वस्तु को अंदर ले जाने की अनुमति नहीं दी गई।