फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलरामपुर में भेड़ों के बाड़े में घुसा तेंदुआ, भगदड़ से 88 भेड़ों की मौत; 13 घायल

यूपी के बलरामपुर में रविवार की आधी रात भेड़ों के बाड़े में एक तेंदुआ घुस गया। इससे करीब 200 भेड़ों के झुंड में दहशत से भगदड़ मच गई। घटना में 88 भेड़ों की मौत हो गई, जबकि 13 भेड़ें गंभीर रूप से घायल हैं। सुबह घटना की जानकारी होने पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। बड़ी संख्या में भेड़ों की मौत से पीड़ित परिवार के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। घटना नगर पंचायत गैसड़ी के वार्ड संख्या-10 खदगौरा की है। यहां के निवासी कन्हैयालाल पाल और उनके भाई विजय पाल ने बताया कि उनकी भेड़ें चारदीवारी से घिरे बाड़े में बंधी थीं। आधा रात के करीब तेंदुआ बाड़े में घुस आया। तेंदुए को देखकर भेड़ों में भगदड़ मच गई। इसी दौरान कई भेड़ें एक-दूसरे के ऊपर गिर गईं, जबकि तेंदुए ने भी कुछ भेड़ों पर हमला किया। सुबह बाड़े में 88 भेड़ें मृत मिलीं और 13 गंभीर रूप से घायल थीं। घटना के बाद क्षेत्र में तेंदुए को लेकर दहशत फैल गई। ग्रामीणों का कहना है कि आबादी के बीच तेंदुए की मौजूदगी से लोगों में भय है। ग्रामीण रात के समय घरों से बाहर निकलने से भी डर रहे हैं। लोगों ने वन विभाग से तेंदुए की तलाश कर उसे पकड़ने के लिए तत्काल पिंजरा लगाने की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें