बलरामपुर में राम विवाह के शुभ मुहूर्त पर मुंडन संस्कार की धूम है। शुक्रवार को बिजलीपुर भवानी मंदिर पर सुबह से ही लोगों की भीड़ है। मां का आशीर्वाद लेने के साथ ही बच्चों का मुंडन संस्कार कराने लोग पहुंच रहे हैं। तुलसीपुर स्थित देवी पाटन मंदिर में भी मुंडन कराने के लिए लोगों की भीड़ है। प्रशासन ने भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के प्रबंध किए हैं।