इस्लाम धर्म के चौथे खलीफा और पहले इमाम हजरत अली की यौम-ए-पैदाइश धूमधाम से मना। मंगलवार की सुबह नगर में जुलूस-ए-मौला अली, बड़े ही अकीदत के साथ निकाला। जुलूस में शामिल अकीदतमंदों ने या-अली, मौला-अली के नारों से शहर गूंज उठा। जुलूस अपने परंपरागत मार्गों से होते हुए देर शाम बाबा हुरमत शाह की दरगाह पर पहुंचा। दरगाह में अकीदतमंदों ने फातिहा पढ़कर मुल्क व कौम की तरक्की की दुआएं मांगी।