बलिया के सुखपुरा थाना के ब्रह्माइन गांव में बृहस्पतिवार को आपसी विवाद में तौफीक अहमद को गांव के ही एक युवक ने चाकू से हमला कर दिया। स्थानीय लोगों ने गम्भीर रूप से घायल तौफीक को इलाज को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने इलाज के बाद बेहतर इलाज को भर्ती कर लिया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है। सीओ सिटी उस्मान ने बताया कि मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। तहरीर प्राप्त कर अभियुक्त के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है।