फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंडन संस्कार से दूसरे दिन भी सड़कों पर रेंगते रहे वाहन, VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Fri, 27 Feb 2026 07:56 PM IST

मुंडन संस्कार के कारण शुक्रवार को दूसरे दिन शहर से लेकर ग्रामीणों क्षेत्रों में जाम में छोटे बड़े वाहन सड़कों पर रेंगते रहे। जाम में भरौली गोलंबर से लेकर कोटवा नारायणपुर तक वाहनों का जाम लगा रहा है। जाम में स्कूली बस व एंबुलेंस तक फंसी रही, जिन्हे पुलिसकर्मियों ने निकलवाया। हल्दी थाना क्षेत्र के हुकुम छपरा गंगा घाट पर भीड़ से एनएच-31 बलिया-बैरिया मार्ग पर पचरुखियां से दुबे छपरा तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। शहर के महावीर घाट, माल्देपुर घाट से मुंडन संस्कार से पिकअप व ट्रैक्टर सवार लोगों के लौटने से सुबह 10 बजे के बाद जगदीशपुर चौराहा, कदम चौराहा व टीडी कालेज, रोडवेज, चित्तूपांडेय चौराहा पर जाम लगा रहा। यातायात पुलिस की तत्परात से वाहन के पहिया रूके नहीं धीरे-धीरे कर रेंगते रहे। चित्तूपांडेय से टीडी कालेज जाने में दो मिनट का समय लगता है, जाम के कारण 30 मिनट का समय लगा। जाम छुड़ाने के लिए ट्रैफिक जवान दौड़ते रहे। मुंडन संस्कार की शुभ तिथि होने के कारण भोर से ही वाहनों से लोग महावीर घाट, माल्देपुर, दुबहड़ गंगा तट की तरफ जाने लगे। रेलवे क्रासिंग बंद होने से रोडवेज की तरफ जाने वाले वाहनों के कारण बहेरी तक जाम लग जा रहा है। जाम के कारण लोग छोटे वाहन कटहल नाला पुल के दूसरे लेने से आवाजाही कर रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें