फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पुलिसकर्मियों ने रक्तदान कर बचाई मासूम की जान, VIDEO

बलिया थाना सिकन्दरपुर के कांस्टेबल राजू यादव व थाना गड़वार के कांस्टेबल भीम कुमार पुलिस लाइन में चल रहे सैनिक सम्मेलन की मीटिंग के उपरांत किसी निजी कार्य से जिला अस्पताल गए थे। जहां जानकारी हुई कि सहतवार निवासी प्रीती कुमारी (15) को किडनी की समस्या व हीमोग्लोबिन की कमी के कारण रक्त की शख्त आवश्यकता थी। दोनों पुलिसकर्मीयों द्वारा बच्ची को रक्तदान कर मानवता की एक अनूठी मिसाल पेश की गई। डॉक्टरों के अनुसार, यदि रक्त नहीं मिलता, तो स्थिति गंभीर हो सकती थी। वर्तमान में मरीज की स्थिति सामान्य है। रक्तदान के समय सोशल मीडिया सेल के कांस्टेबल अमित यादव व थाना मनियर के कांस्टेबल मनोज प्रजापति मौके पर उपस्थित रहें। किशोरी के पिता रामदेव राजभर ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें