सिकंदरपुर नगर पंचायत के मिल्की मोहल्ला में शुक्रवार को जल निकासी और सड़क के लिए राजस्व टीम जैसे ही पैमाइश के लिए पहुंची तब तक दो पक्ष के लोग आपस में जमीन को लेकर भिड़ गए। देखते ही देखते लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर चलने लगे। मौके पर भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। विवाद में छह से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है।