बलिया-छपरा रेल प्रखंड के महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन सुरेमनपुर पर आरक्षित और तत्काल टिकट पाने के लिए दूरदराज से आने वाले यात्रियों को भारी दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। कन्फर्म टिकट की उम्मीद में यात्री रात में ही बुकिंग खिड़की के सामने अखबार या चादर बिछाकर सोने को मजबूर हैं, ताकि सुबह लाइन में उनका पहला नंबर आ सके। इसके बावजूद स्थानीय रसूखदारों और सुरक्षाकर्मियों के कथित रवैये के कारण अधिकांश यात्रियों को मायूस होकर लौटना पड़ता है।