गंगा के उस पार नौरंगा गांव में चल रहे कटानरोधी कार्य के निरीक्षण के दौरान बृहस्पतिवार को उप जिलाधिकारी संजय कुशवाहा को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। कटानरोधी कार्य में अनियमितता की शिकायत की जांच के लिए पहुंचे एसडीएम और ग्रामीणों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। इसके बाद कुछ ग्रामीणों ने नारेबाजी की। मामले को गंभीरता से लेते हुए बैरिया पुलिस जांच में जुट गई है।