फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिनों से सफाई कर्मियों ने रोका काम, हर तरफ गंदगी से नरक बना शहर; VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 21 Nov 2025 06:29 PM IST

बलिया शहर पांच दिनों से गंदगी की सड़ांध से कराह रहा है। इसकी चिंता नगर पालिका को नहीं है। शहर का अधिकांश चौक-चौराहा कचरा से पटा है। चौक-चौराहा का कचरा सड़ांध फैला रहा है। कचरा के आस-पास रहने वालों को इसकी दुर्गंध बेचैन कर रही है। कचरा से फैल रहा प्रदूषण शहर के पर्यावरण को दूषित कर रहा है। शहर में कचरा से प्रदूषण पर काबू के लिए नगर पालिका परिषद की कोशिश फिलहाल नजर नहीं आ रही है। जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। नगर पालिका परिषद के कर्मचारी व सफाई कर्मियों के हड़ताल पर जाने से स्थिति और विकट हो गई है। पांच दिनों से बिशुनीपुर रोड, सिविल लाइन, रामपुर उदयभान, मालगोदाम रोड, जगदीशपुर, टाउनहाल, शहीद पार्क चौके, विजय सिनेमा रोड, जापलिनगंज चौराहों के साथ ही गली व मोहल्ले में गंदगी की बदबू से लोग परेशान है। कूड़े की ढेर के निकट से आवाजाही करने से लोग बचने लगे हैं। गंदगी से आजिज आम लोगों में नगर निगम के प्रति उबाल देखने को मिल रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें