बलिया जिले के फेफना थाना क्षेत्र के मिठवार बंधैता गांव में स्थापित संत रविदास की प्रतिमा और स्थल को सोमवार की रात को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। प्रतिमा स्थल पर मंगलवार सुबह सहित बसपा नेताओं की भीड़ जुटने लगी। मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द नई प्रतिमा स्थापित कराई जाएगी। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। करीब आठ माह पहले सरकारी भूमि पर संत रविदास की प्रतिमा रखी गई थी। प्रतिमा स्थल पर सोमवार को स्तम्भ का निर्माण कराया जा रहा था। इस बीच रात में यह घटना हुई।