बांग्लादेश में चल रहे हिंदू नरसंहार के विरोध में विश्व हिन्दू परिषद ने बुधवार को प्रांत सह मंत्री मंगलदेव चौबे के नेतृत्व में विरोध-प्रदर्शन एवं पुतला दहन किया। प्रांत सह मंत्री मंगलदेव चौबे ने कहा कि बांग्लादेश में सरकार पलटने के बाद से ही हिंदुओं का नरसंहार चल रहा है। उस समय भी छात्र आंदोलन के नाम पर हिंदू बहन-बेटियों के साथ दुष्कर्म एवं हिंदुओं का समूल नाश करने का प्रयास किया गया था, जो मात्र एक संयोग नहीं, बल्कि हिंदुओं को मारने का एक प्रयोग था। रोज ही हिंदुओं पर अत्याचार किए जा रहे हैं। जिस प्रकार से हाल ही में बांग्लादेश के हिंदू युवक दीपचंद्र दास को झूठे ईशनिंदा के आरोप में सड़कों पर घसीटकर जिंदा जला दिया गया। हाल ही में 6 वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म करके मार दिया गया। एक बच्ची को उसके पूरे परिवार के साथ ही जिंदा जला दिया गया। हिंदुओं के पूरे गांव को जलाकर खत्म कर दिया गया। इसे विश्व हिन्दू परिषद-बजरंग दल कभी बर्दाश्त नहीं करेगा। प्रधानमंत्री से बांग्लादेश के हिंदुओं की सुरक्षा एवं बांग्लादेश पर कार्रवाई की मांग की। विवेकानंद, कृष्णा शाह, राजीव सिंह चंदेल, भानू तिवारी, राजू पटेल, अरविंद मिश्रा, विजय शरण, अर्जुन गुप्ता, अजय श्रीवास्तव थे।