फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : दुष्कर्म के चार आरोपियों के घर पुलिस ने लगाई कुर्की की नोटिस

अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 05 Sep 2024 09:47 PM IST

पकड़ी थाना क्षेत्र के जोगेसरा गांव में पिछले दिनों हुई दुष्कर्म की घटना के बाद से फरार चार नामजद आरोपियों के घर पुलिस ने बृहस्पतिवार को कुर्की की नोटिस चस्पा की। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि जोगेसरा गांव निवासी आनंद चौहान पुत्र चचन चौहान, राजेन्द्र चौहान पुत्र अज्ञात, दिलिप चौहान पुत्र राधेश्याम चौहान एवं परमजीत चौहान पुत्र प्रेम चन्द्र चौहान दुष्कर्म के आरोपी हैं,जो मुकदमा दर्ज होने के बाद से फरार चल रहे हैं। अब तक इनके मिलने के संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई है लेकिन यह गिरफ्त में नहीं आए हैं और न ही न्यायालय के समक्ष उपस्थित हो रहे हैं। ऐसे में न्यायालय के आदेश पर उनके घरों पर नोटिस चस्पा की गई। साथ आसपास के क्षेत्रों में मुनादी कराई गई। अगर उपरोक्त अभियुक्त गण समयावधि के भीतर न्यायालय में उपस्थित नहीं होते हैं तो न्यायालय के आदेश पर अभियुक्तगणों की चल-अचल संपत्ति को कुर्क करने की कार्यवाही की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें