फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलिंग युद्ध था सम्राट अशोक के शासनकाल का सबसे महत्वपूर्ण मोड़, VIDEO

विश्व विजेता चक्रवर्ती सम्राट अशोक की 2330वीं जयंती पर बैरिया में भाजपा नेता सीबी मिश्र के संयोजन में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सम्राट अशोक के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई, माल्यार्पण किया गया। वरिष्ठ भाजपा नेता सीबी मिश्र ने कहा महान सम्राट अशोक के शासनकाल का सबसे महत्वपूर्ण मोड़ कलिंग युद्ध था। इस युद्ध में हुई भयंकर हिंसा और जनहानि ने सम्राट अशोक को गहरा आघात पहुंचाया। युद्ध के बाद उन्होंने जीवन और शासन में अहिंसा और धर्म (धम्म) की नीति अपनाने का निर्णय किया। उनकी धम्म नीति के मुख्य सिद्धांत थे।वक्ताओं ने अपने संबोधन में सम्राट अशोक को अखंड भारत का नींव रखने वाला शासक बताते हुए देश हित में किए गए कार्यों पर चर्चा की। सम्राट अशोक के जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की घोषित करने की मांग की गई। इस कार्यक्रम में भाजपा के मंडल अध्यक्ष सुशील पांडेय, जिला उपाध्यक्ष अमिताभ उपाध्याय,रत्नेश सिंह,जय नारायण मिश्र, संतोष पांडेय,आदर्श गुप्ता, मोहम्मद सोनू, विनय वर्मा, मोहन सिंह, रमेश सिंह, धनंजय सिंह आदि ने अपने विचार रखे। नगरा : महान सम्राट अशोक की जयंती पर बृहस्पतिवार को प्रयास किरण फाउण्डेशन की ओर से डिहवा स्थित अपने कार्यालय में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उपस्थित लोगों ने सम्राट अशोक के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके बताए गए आदर्शों को याद किया। संस्थापक अश्वनी कुमार वर्मा ने कहा कि सम्राट अशोक का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने सत्ता के शिखर पर पहुंचने के बाद भी अहिंसा, शांति और मानवता का मार्ग अपनाया, जो आज के समय में और भी अधिक प्रासंगिक हो जाता है। उन्होंने कहा कि समाज में आपसी भाईचारा, सद्भाव और सेवा की भावना को बढ़ावा देने के लिए हमें उनके विचारों को अपनाना चाहिए। इस दौरान कौशल वर्मा (मंटू), अमित चंद वर्मा, मंटू यादव, अफजल अली, अमरेश थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें