फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीआरडी जवानों के मानदेय में बढ़ोतरी, विकास भवन में अबीर-गुलाल लगाकर मनाई खुशी;VIDEO

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को गोरखपुर में आयोजित प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) जवानों के सम्मेलन में उनके हित में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। इनमें ड्यूटी दिवस पर मानदेय में 100 रुपये की बढ़ोतरी की घोषणा प्रमुख रही। घोषणा की जानकारी मिलते ही बलिया के पीआरडी जवानों में खुशी की लहर दौड़ गई। जवानों ने विकास भवन पहुंचकर एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर खुशी का इजहार किया और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार जताया। जवानों ने कहा कि मानदेय बढ़ने से उन्हें आर्थिक राहत मिलेगी और परिवार की जरूरतें पूरी करने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार पीआरडी जवानों के हितों को लेकर गंभीर है। कानून-व्यवस्था सहित विभिन्न सरकारी व्यवस्थाओं में पीआरडी जवान महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उनके योगदान को देखते हुए सरकार लगातार उनके मानदेय और सुविधाओं में सुधार कर रही है। मानदेय में बढ़ोतरी के साथ ही मुख्यमंत्री ने पीआरडी जवानों के कल्याण और सुविधाओं को लेकर भी कई अहम कदम उठाने की बात कही। घोषणाओं के बाद विकास भवन परिसर में जवानों ने उत्साह के साथ खुशी मनाई और सरकार के प्रति आभार जताया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें