फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मंत्री ने हादसे पर उठाए सवाल, बोले-हर एंगल पर हो जांच; VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 14 Jan 2026 11:19 PM IST

लखनऊ से बलिया आ रहे पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल सहित तीन लोग हादसे में चोटिल हो गए थे। निजी अस्पताल में उनका इलाज करने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। अंदरूनी चोट के कारण डॉक्टर ने दवा देकर आराम करने की सलाह दी है। घटना की जानकारी होते ही नगर स्थित कैंप कार्यालय पर बुधवार को समर्थकों का जमावड़ा हो गया। समर्थकों ने पूर्व मंत्री को स्वस्थ होने और हादसे में बाल बाल बचने पर ईश्वर से कामना की। पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने कहा कि 11 जनवरी को लखनऊ से बलिया अपने वाहन से आ रहे थे। रात को करीब 9 बज रहे थे। रसड़ा से फेफना के तरफ जा रहे थे इसी बीच संवरा स्थित देवस्थलीय विद्यापीठ के सामने उनके चल रही वाहन में ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे उनकी गाड़ी गड्ढे में जाकर पेड़ से जा टकराई। इससे सवार पूर्व मंत्री सहित तीन लोग फंस गए। आसपास के लोगों ने वाहन के फाटक खोलकर किसी तरह बाहर निकला। उन्होंने तुरंत पुलिस अधीक्षक बलिया, फेफना व रसड़ा थानाध्यक्ष को घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हादसे को अंजाम देकर भाग रहे ट्रेलर को चालक के साथ पकड़ लिया। गनर बेल्ट नहीं लगाए थे। इससे उन्हें ज्यादा चोट आई है। दो लोगों को अंदरूनी चोट है। सड़क खाली थी, नींद का टाइम भी नहीं था। कुहासा भी सड़क पर नहीं था। ऐसे में पुलिस अधिकारी को हर एंगल से जांच करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पीछे से टक्कर मारना सामान्य घटना नहीं है। इसकी जांच होनी चाहिए। कहा कि हम लोग राजनीतिक, सामाजिक, क्षेत्र में कार्य करने वाले हैं। ईश्वर की कृपा से जीवन बच गया और सुरक्षित हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें