फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बलिया में भाकपा माले का प्रदर्शन,बिजली बिल माफ करने के लिए निकाली रैली

भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को गरीबों का बकाया बिजली बिल माफ करने और प्रत्येक गरीब को 200 यूनिट फ्री बिजली देने की मांग को लेकर रेलवे स्टेशन से श्रीराम चौधरी के नेतृत्व में रैली निकाली। रैली चित्तू पाण्डेय चौराहा, रोडवेज, टीडी कालेज चौराहा होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची। प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित दस सूत्री ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा। इसमें गरीबों पर थोपे गए विद्युत बिलों को खत्म करते हुए प्रत्येक गरीब को 200 यूनिट फ्री बिजली देने, स्मार्ट मीटर योजना रद्द करने, विद्युत वितरण निगम के निजीकरण पर रोक लगाने, गरीबों को बगैर किसी गारंटी के सरकारी बैंकों से कर्ज दिलाने, माइक्रो फाइनेंस कंपनियों से कर्ज लेने वालों के उत्पीड़न पर रोक लगाने, सरकारी राशन की दुकानों से मिट्टी तेल की व्यवस्था करने, सरकारी जमीनों पर पीढ़ियों से आबाद लोगों की आबादी दर्ज करने, नजूल भूमि कानून आदि वापस लेने की मांग की। श्रीराम चौधरी ने कहा कि गरीबों को बकाया बिजली बिल, तेंलगाना, दिल्ली, झारखण्ड, कनार्टक की सरकार माफ कर सकती हैं और 200 यूनिट फ्री बिजली दे सकती है, तो यूपी की भाजपा की योगी सरकार क्यों नहीं कर सकती। यह सरकार गरीबों की नहीं पूजीपतियों की सरकार है। मस्जिद के नीचे मंदिर और गरीब के घर के नीचे अमीरों की संपत्ति खोज रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें