फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अघोषित विद्युत कटौती के खिलाफ नगरवासियों ने किया प्रदर्शन, सौंपा पत्रक, VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 23 Jul 2025 05:39 PM IST

बलिया नगर क्षेत्र में अघोषित विद्युत कटौती के खिलाफ नगरवासियों को गुस्सा बुधवार को हाइड्रिल कालोनी स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने अपनी मांगों के समर्थन में पत्रक सौंपा। चेताया कि यदि हम लोगों की मांगे पूरी नहीं हुई तो उग्र प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे। पत्रक में उल्लेख किया है कि अधीक्षण अभियंता की टाऊन फीडर तीन से जुड़े मालगोदाम चौराहा से लेकर भृगु आश्रम, साकेत पूरी, बड़ी मठिया आदि मोहल्लों में अघोषित विद्युत कटौती, विद्युत ट्रिपिंग, लो वोल्टेज की समस्याओं से मोहल्लेवासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह है कि विद्युत ट्रांसफार्मरों पर ओवर लोड की समस्याओं के चलते आए दिन तार टूटते रहते है। जन अधिकार मंच के अध्यक्ष अतुल कुमार सिंह ने कहा कि यदि हम लोगों की मांगे एक सप्ताह के अंदर पूरी नहीं हुई तो हम लोग सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होंगे। जिसकी सारी जिम्मेदारी जिला प्रशासन और विद्युत विभाग की होगी। इस मौके पर सभासद ददन यादव, पवन गुप्ता, राजू पांडेय, राधारमण अग्रवाल, प्रदीप रस्तोगी, सुधांशु, संतोष सिंह, बबुआ सिंह, लक्ष्मण यादव, देशबंधु सिंह, धीरज सिंह, नागेश्वर बाबू आदि रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें