भारत के राजनैतिक आकाश के सबसे देदीप्यमान नक्षत्र, सार्वजनिक एवं व्यक्तिगत जीवन में अद्भुत एकरूपता साधने वाले आदर्श जननायक भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की 99 वीं जयंती शुक्रवार को धूमधाम से मनाई गई। चंद्रशेखर उद्यान में शेखर फाउंडेशन एवं चंद्रशेखर विचार मंच के तत्वावधान मे सर्व धर्म प्रार्थना सभा के रूप में मनाई गई। जननायक चंद्रशेखर की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण, पुष्प अर्पित करने के पश्चात दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि शिव पूजन सिंह ने कहा कि आज के समय में चंद्रशेखर के विचार सर्वाधिक प्रासंगिक हो गए हैं। चंद्रशेखर जी हमेशा समाज के कमजोर वर्ग की आवाज़ उठाते रहे। कहा करते थे कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक खुशहाली होगी तभी देश और समाज आगे बढ़ेगा। चंद्रशेखर विचार मंच के अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि हम सभी को चंद्रशेखर के विचारों को आत्मसात करने की ज़रूरत है ताकि हम सभी देश के लिए कुछ कर सकें। इस मौके पर अनिल सिंह, मनोज सिंह, भुवनेश्वर चौधरी, दिनेश सिंह, जयप्रकाश साहू, राम जी यादव, दीपक सिंह, अमित सिंह बघेल, विवेक सिंह, तेजा सिंह, जितेंद्र सिंह, भानुप्रकाश सिंह बबलू, सम्राट कुंवर आदि मौजूद रहे।