फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: घाघरा बैराज पर 27 दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन, मेले में उमड़े श्रद्धालु

चौधरी चरण सिंह घाघरा बैराज पर मंगलवार को मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। बहराइच के सुजौली क्षेत्र और पड़ोसी लखीमपुर खीरी जिले से आई प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर बैराज पर मेले जैसा माहौल रहा। आसपास खाने-पीने के सामान और खिलौनों की दुकानें सजीं। श्रद्धालु गाजे-बाजे के साथ नाचते-गाते और अबीर-गुलाल उड़ाते हुए विसर्जन के लिए पहुंचे। थानाध्यक्ष रामगोविंद वर्मा के अनुसार, सुजौली थाना क्षेत्र में मां दुर्गा की 18 प्रतिमाएं स्थापित की गई थीं। इनमें से चफरिया, सुजौली, बड़खड़िया, कारीकोट, गिरिजापुरी और कैलाशपुरी समेत 17 प्रतिमाओं का घाघरा नदी में विसर्जन किया गया। बिछिया में स्थापित प्रतिमा का विसर्जन कतर्नियाघाट की गेरुआ नदी में किया गया। इसके अलावा लखीमपुर खीरी जिले के विभिन्न गांवों से आई नौ प्रतिमाओं का भी घाघरा बैराज पर विसर्जन किया गया। विसर्जन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुजौली पुलिस के साथ लखीमपुर खीरी की पढुआ थाना पुलिस भी तैनात रही। पुलिस ने विसर्जन स्थल पर खोया-पाया केंद्र बनाया, जहां परिजनों से बिछड़े लोगों को मिलाने की व्यवस्था की गई। सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी थानाध्यक्ष रामगोविंद वर्मा के नेतृत्व में की गई। मौके पर उपनिरीक्षक अफजल खान, मंजेश कुमार, चंदन यादव, विपिन रावत, हेड कांस्टेबल धीरेंद्र सिंह, फिरोज, शैलेश और पन्नेलाल समेत पुलिसकर्मी मौजूद रहे। प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार अनिल प्रकाश शुक्ल, कानूनगो बृज बहादुर जायसवाल और लेखपाल अरुण कुमार व संजय कुमार ने भी व्यवस्था संभाली।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें