फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: छह की मौत: बोवाई करने से मना किया तो दो किशोरों को गड़ासे से काट डाला... फिर परिवार सहित ग्रामीण ने खुद को लगाई आग

ishwar ashish Updated Wed, 01 Oct 2025 02:00 PM IST

बहराइच के निंदुनपुरवा टेपरहा गांव में बुधवार सुबह एक ग्रामीण ने दो किशोर को खेत में लहसुन की बोवाई के लिए बुलवाया, सभी ने लहसुन की बोवाई से इन्कार किया तो गंड़ासे से उनकी हत्या कर दी। इसके बाद खुद को परिवार सहित कमरे में बंद कर आग के हवाले कर दिया। फायर ब्रिगेड और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। इस अग्निकांड में दंपती व दो बेटियों समेत चार लोग जिंदा जल गए| चार मवेशियों की भी झुलसकर मौत हुई है। गांव निवासी विजय कुमार खेती बाड़ी और पशुपालन का काम करता था। बुधवार सुबह खेत में लहसुन की बोवाई के लिए विजय ने गांव निवासी सूरज यादव (14) पुत्र लच्छी राम और सनी वर्मा (13) पुत्र ओमप्रकाश को घर बुलवाया। दोनों ने नवरात्र का अंतिम दिन होने के चलते घर पर काम अधिक होने की बात कह कर खेत में काम करने से इन्कार कर दिया। इसी बात से गुस्साए विजय ने अपने घर के आंगन में गड़ासे से दोनों की हत्या कर दी। इसके बाद विजय ने खुद को पत्नी व बेटी सहित कमरे के अंदर बंद कर घर में आग लगा ली। आग लगने पर कमरे में बंद लोगों ने चीखना चिल्लाना शुरू किया। गांव के लोग दौड़े, लेकिन आंगन में लहूलुहान दो लाशों को देखकर सभी के होश उड़ गए। उधर कमरे के अंदर आग की लपटों से घिरे लोग चीख चिल्ला रहे थे। सूचना पर फायर ब्रिगेड और रामगांव थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। किसी तरह आग पर काबू पाया गया। रामगांव थाना अध्यक्ष ने बताया कि सूरज यादव और सनी वर्मा की धारदार हथियार से हत्या की गई है| कमरे के अंदर से विजय यादव उसकी पत्नी और दो बेटियों के शव निकाले गए हैं। उप जिलाधिकारी सदर पूजा चौधरी पुलिस क्षेत्राधिकार महसी मौके पर पहुंचे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें