फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: भरथापुर नाव हादसा: लापता 8 लोगों में से दो का शव बरामद, बाकी छह की तलाश के लिए रेस्क्यू जारी

बहराइच के भरथापुर में हुए नाव हादसे में रविवार को पांचवे दिन भी रेस्क्यू अभियान जारी है। रविवार को दो और शव बरामद हुए हैं। पहला शव घाघरा बैराज से 5 किलोमीटर दूर थाना सुजौली क्षेत्र के जंगल गुलरिया गांव के समीप घाघरा नदी में भरथापुर निवासी शिवनंदन (50) पुत्र सालिकराम का शव बरामद हुआ। शव को एनडीआरएफ की टीम ने घाघरा बैराज पर पहुंचाया जिसे सील कर सुजौली पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। वहीं, लापता लोगों में एक महिला का शव घाघरा नदी के किनारे लखीमपुर अंतर्गत पढुआ थाना क्षेत्र के सुजानपुर के जंगल में ग्रामीणों ने देखा जिसकी सूचना लोगों ने पढुआ थाने की पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार के लोगों से शिनाख्त करने पर पता चला है कि शव लापता भरथापुर निवासी महिला  सुमन (28) पत्नी प्रमोद का है। भरथापुर घाट पर बुधवार को हुए नाव हादसे में 22 लोग नदी में डूब गए थे। 13 लोग सुरक्षित बचा लिए गए थे जबकि एक महिला का शव उसी दिन मिला था। रविवार को दो शव मिलने के बाद छह अभी भी लापता हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें