फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: 100 विद्यालयों को वितरित की गईं पुस्तकें, शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर

Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sun, 31 May 2026 06:58 PM IST

बहराइच। सांसद डॉ. आनंद कुमार गोंड ने रविवार को उत्थान ऑडिटोरियम हॉल में क्षेत्र विकास निधि के अंतर्गत आयोजित पुस्तक वितरण कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया। कार्यक्रम से पूर्व जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया। कार्यक्रम के दूसरे सत्र में जनपद के 100 विद्यालयों को शैक्षिक सामग्री के रूप में पुस्तकें वितरित की गईं। प्रत्येक विद्यालय को 107 पुस्तकें प्रदान की गईं, जिससे विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री उपलब्ध हो सके और उनकी ज्ञानवृद्धि में मदद मिले। इस अवसर पर सांसद ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों में पढ़ने की आदत विकसित करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से ही समाज और राष्ट्र का विकास संभव है। कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री रणविजय सिंह, नगर अध्यक्ष अमित शर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक सहित विभिन्न विद्यालयों के प्रबंधक, प्रधानाचार्य, शिक्षक एवं शिक्षिकाएं मौजूद रहीं। सभी ने इस पहल की सराहना की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें